मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, हस्तशिल्प और उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार नए पर्यटन स्थल विकसित कर रही है और निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीति बना रही है।

मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि निवेश बढ़ेगा तभी निजी क्षेत्र में रोजगार और निर्माण को मिलेगी असली रफ्तार।
पर्यटन और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर ध्यान।
निजी क्षेत्र में निवेश हेतु नई औद्योगिक नीति।
'नो योर आर्टिसन' से हस्तशिल्प को मिलेगी पहचान।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसके लिए पर्यटकों के लिए नए मैं पर्यटन स्थल और आवश्यक पर्यटन सुविधाओं को तैयार किया जा रहा है। निजी क्षेत्र में रोजगार और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने के लिए एक नई औद्योगिक नीति बनाई जा रही है।
आज यहां कश्मीर हाट मैं एक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन सीज़न की शुरुआत ट्यूलिप गार्डन से हो चुकी है और पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण जोड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, “पर्यटन सीज़न ट्यूलिप गार्डन से शुरू हो गया है, और अब हम नई चीज़ें लाने पर काम कर रहे हैं ताकि पर्यटकों को यहां और अधिक देखने व अनुभव करने का मौका मिले।”
Post a Comment