जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2025-26 में 415 भवन निर्माण की अनुमति दी गई, जो पिछले तीन वित्तीय वर्षों में सर्वाधिक है। 2023-26 के बीच कुल 807 अनुमतियाँ मिलीं। इस दौरान 500 से अधिक अवैध निर्माण भी चिन्हित किए गए, जिनमें भद्रवाह और दूधपतरी प्रमुख हैं।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2025-26 में 415 भवन निर्माण की अनुमति दी गई।
2025-26 में 415 पर्यटन भवन निर्माण की अनुमति
पिछले तीन वर्षों में कुल 807 निर्माण अनुमतियां जारी
500 से अधिक अवैध निर्माणों की पहचान और कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को गति देने के उद्देश्य से पर्यटन विकास प्राधिकरणों ने साल 2025-26 में 415 भवन निर्माण के लिए अनुमति दीं, जो पिछले तीन वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2023 से 2026 के बीच कुल 807 भवन निर्माण की अनुमति दी गईं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में प्राधिकरणों ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 500 से अधिक अवैध निर्माणों की पहचान भी की।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार साल 2023–24 में 245, 2024-25 में 147 और 2025-26 में 415 अनुमति दी गईं। इनमें 544 आवासीय मकान, 121 वाणिज्यिक भवन, 26 होटल, 14 हट्स, दो गेस्ट हाउस शामिल हैं।
होमस्टे के मामले में पूरे प्रदेश में 2613 इकाइयां पंजीकृत की गई हैं, जिनकी कुल बिस्तर क्षमता 19328 है। अवैध निर्माणों में जम्मू संभाग के भद्रवाह में सबसे अधिक 358 अवैध निर्माण पाए गए।
कश्मीर के दूधपतरी में 147 अवैध निर्माण दर्ज हुए, पहलगाम में 28 में से 13 अवैध संरचनाओं को सील किया गया, गुलमर्ग में 21 अवैध निर्माण (20 सील, 1 ध्वस्त), सोनमर्ग में पांच मामले, वेरीनाग में चार अवैध निर्माणों पर जुर्माना लगाया गया।
إرسال تعليق